ऋषभ टीम इंडिया का भविष्य है, हमें उसे समय देना होगा: कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2019

प्रोविडेंस। कप्तान विराट कोहली युवा ऋषभ पंत पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाना चाहते ओर उन्होंने कहा कि वह भविष्य का खिलाड़ी है जिसे अपनी पूरी क्षमता दिखाने के लिये समय दिये जाने की जरूरत है। इक्कीस बरस का पंत भविष्य में महेंद्र सिंह धोनी की जगह भारतीय टीम का विकेटकीपर होगा । वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों में उसके शाट चयन की काफी आलोचना हुई थी लेकिन तीसरे टी20 में उसने 42 गेंद में नाबाद 65 रन बनाये। 

कोहली ने तीसरे मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम पंत को भविष्य के रूप में देख रहे हैं। उसके पास क्षमता है और प्रतिभा भी है। उस पर दबाव बनाने की बजाय उसे समय देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही फिनिशर की भूमिका निभाने लगेगा। उन्होंने कहा कि उसके प्रदर्शन में काफी निखार आया है। इस तरह के मैचों को जिताना अहम है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दबाव को अलग तरह से लिया जाता है। यदि वह इस तरह नियमित रूप से खेलता रहा तो भारत का स्टार साबित होगा।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!