Rishabh Pant पूरी सीरीज से हुए बाहर, 6 हफ्ते आराम करने की मिली सलाह, 2 साल बाद इस विकेटकीपर की टेस्ट टीम में वापसी

By Kusum | Jul 24, 2025

प्लेइगं इलेवन में एक खिलाड़ी कम होने के कारण, भारतीय टीम प्रबंधन ने मेडिकल टीम से ये जांच करने को कहा है कि क्या पंत जरूरत पड़ने पर दर्द निवारक दवा लेने के बाद बल्लेबाजी कर सकते हैं। हालांकि, बीसीसीआई के सूत्र ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि इसकी संभावना कम ही है।

भारत और इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन 68वें ओवर में 37 रन पर बल्लेबाजी कर रहे पंत ने तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स के खिलाफ पहले से तय रिवर्स स्वीप लगाने की कोशिश की, लेकिन चूक गए और उनके दाहिने पैर के अंगूठे में चोट लग गई। गेंद अंदरूनी किनारा लेकर सीधे पैर के अंगूठे में लगी। फिजियो जब पंत के दाहिने पैर की देखभाल कर रहे थे, तब वह दर्द से कराह रहे थे और जमीन पर लेटे हुए थे जो खून से सने कट के कारण काफी सूज गया था।

वहीं बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि, स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखाया गया है और वह 6 सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। मेडिकल टीम ये देखने की कोशिश कर रही है कि क्या वह दर्द निवारक दवा लेकर फिर से बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। हालांकि, उन्हें चलने के लिए अब भी सहारे की जरूरत है। ऐसे में उनकी बल्लेबाजी की संभावना बहुत कम दिख रही है।

वहीं इस बीच चयन समिति 5वें टेस्ट से पहले इशान किशन को टीम में शामिल करेगी, क्योंकि पंत अंतिम मैच का हिस्सा नहीं होंगे। भारत और इंग्लैंड 5 मैच की सीरीज का अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त तक ओवल में खेला जाएगा। इशान कशन करीब 2 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। 

प्रमुख खबरें

ऋतु बराला मामले में FIR की मांग पर अड़े Dotasra, जयपुर पुलिस आयुक्तालय में रातभर दिया धरना

Durga Visarjan 2026: विजयादशमी पर प्रतिमा विसर्जन के लिए मिलेगा 1 घंटा 59 मिनट का शुभ मुहूर्त

Jantar Mantar पर प्रदर्शन मामला: CJP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, Crime Branch को सौंपी जांच

रिजीम चेंज न हुआ, न आगे होगा..., RSS प्रमुख Mohan Bhagwat बोले: भारत विरोधी ताकतें कर रहीं साजिश