By Kusum | Mar 11, 2025
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन की शादी समारोह में क्रिकेट के कई बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं। पंत की बहन, साक्षी पंत की शादी का फंक्शन मंगलवार और बुधवार को उत्तराखंड के मसूरी में होगा। खबर है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी समारोह में मौजूद रहेंगे। धोनी को इससे पहले साक्षी पंत के सगाई समारोह में भी देखा गया था।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया था कि वनडे में केएल राहुल विकेटकीपर की पहली पसंद होंगे। राहुल से चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में कई सारी गलतियां भी हुईं, ऐसे में मांग ुठी कि राहुल के बजाय पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जानी चाहिए थी, बता दें कि, पंत चैंपियन ट्रॉफी 2025 के भारतीय स्क्वॉड में शामिल तो थे, लेकिन उन्हें टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।