Rishi Kapoor Birth Anniversary: पहली फिल्म से सुपरस्टार बन गए थे ऋषि कपूर, जानिए क्यों कहा जाता था स्वेटरमैन

By अनन्या मिश्रा | Sep 04, 2024

बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल ऋषि कपूर का आज के दिन यानी की 04 सितंबर को जन्म हुआ था। हिंदी फिल्मों के स्टार राज कपूर के घर 04 सितंबर 1952 को ऋषि कपूर का जन्म हुआ था। उन्होंने कम उम्र से ही फिल्मों में अभिनय करना शुरूकर दिया था। ऋषि कपूर ने फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इस फिल्म में छोटा सा रोल करने के बाद उनके फिल्मी करियर की शुरूआत हो गई थी। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता ऋषि कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...


फिल्मी कॅरियर

ऋषि कपूर ने फिल्म 'बॉबी' में बतौर लीड एक्टर काम किया था। इस फिल्म से अभिनेता को उनके पिता राज कपूर ने लॉन्च किया था। फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी थी। अपनी पहली फिल्म से ही अभिनेता रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे। वहीं अभिनेता की करियर की सबसे हिट फिल्मों में कर्ज भी शामिल थी। फिल्म कर्ज का निर्देशन सुभाष घई ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाईकी थी।

इसे भी पढ़ें: Mukesh Death Anniversary: राज कपूर की आवाज कहे जाते थे सिंगर मुकेश, गायकी में पाया था ऊंचा मुकाम

स्वेटरमैन थे अभिनेता

बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर तरह-तरह के स्वेटर्स के शौकीन थे। उनको स्वेटर किस हद तक पसंद थे, इस बाद का अंदाजा आप इससे भी लगा सकते हैं कि उन्होंने अपनी एक भी फिल्म में स्वेटर रिपीट नहीं किया था। स्वेटर को स्टाइल स्टेटमेंट की तरह फिल्मों में पेश करने की वजह से ही उन्हें स्वेटरमैन कहा जाने लगा था। 


रविवार को नहीं करते थे काम

ऋषि कपूर रविवार को काम करना पसंद नहीं करते थे। वह रविवार को काम से ब्रेक लेते थे और खुद को वक्त देते थे। वह कपूर खानदान के सबसे लाडले थे और उन्हें प्यार से 'चिंटू' भी कहा जाता था। लेकिन वह कड़क और अनुशासनप्रिय व्यक्ति थे। 


बचपन से था एक्टिंग का शौक

ऋषि कपूर को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। इसलिए वह जब छोटे थे, तो आइने के सामने खड़े होकर तरह-तरह की शक्लें बनाया करते थे। अभिनेता ने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वहीं ऋषि कपूर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म फेयर सहित तमाम अवॉर्ड जीते थे।


डायरेक्शन में आजमाया हाथ

बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही ऋषि कपूर ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया था। बता दें कि साल 1999 में फिल्म 'आ अब लौट चलें' बनाई थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।


मृत्यु

अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने जीवन में खूब नाम और पैसा कमाया। लेकिन वह समय से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। दरअसल, 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assam CM Himanta का बयान, PM Modi के रहते हमारी जीत को कोई दीवार रोक नहीं सकती

Horoscope 15 February 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आखिर सेवा तीर्थ से उपजते सियासी सवालों के जवाब कब तक मिलेंगे?

Amit Shah का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- व्यापार समझौतों पर फैला रहे हैं भ्रम