'कपूर हवेली' पर मंडराया खतरा, ऋषि कपूर से किया ये वादा नहीं निभा पाई पाकिस्तान सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

पेशावर। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का पाकिस्तान में पेशावर शहर स्थिति पैतृक आवास ध्वस्त किया जा सकता है। दरअसल, इसका मौजूदा मालिक वहां एक वाणिज्यिक परिसर बनाने की जिद पर अड़ा हुआ है। पाकिस्तान सरकार ने 2018 में ऋषि कपूर के अनुरोध पर पेशावर के किस्सा खवानी बाजार स्थित ‘‘कपूर हवेली’’ को एक संग्रहालय में तब्दील करने का फैसला किया था। कपूर का हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी कपूर को यह भरोसा दिलाया था कि पाकिस्तान सरकार इसे संग्रहालय में तब्दील करेगी। हालांकि, इलाके के बाशिंदों का कहना है कि यह हवेली भयावह हो गई है। अपनी जीर्ण-शीर्ण दशा के कारण यह कभी भी ढह सकती है। इस हवेली के मालिक अभी हाजी मुहम्मद इसरार हैं, जो शहर के एक समृद्ध जौहरी हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार