ऋषि सुनक ने अपना चुनाव प्रचार अभियान किया शुरू, बोले- हम सभी में हैं कमियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2022

लंदन। ब्रिटेन के पूर्व चांसलर ऋषि सुनक ने मंगलवार को कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व के लिए अपने चुनाव प्रचार अभियान की आधिकारिक शुरुआत करते हुए अपने संबोधन में एक ‘‘सकारात्मक अभियान’’ का वादा किया, जिसमें निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को नकारात्मक रूप में पेश नहीं किया जाएगा। ब्रिटेन में जन्मे 42 वर्षीय भारतीय मूल के नेता ने स्वीकार किया कि उनकी अपने पूर्व ‘बॉस’ के साथ कुछ मुद्दों पर असहमति थी, लेकिन उन्होंने जॉनसन की एक नेकदिल वाले व्यक्ति के रूप में सराहना भी की। सुनक ने इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ऋषि सुनक सबसे आगे 

जॉनसन ने बृहस्पतिवार को कंजरवेटिव पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा दे दिया, जिससे टोरी के नाम से प्रसिद्ध पार्टी के नेतृत्व के लिए चुनाव शुरू हो गया, जो सितंबर में उनका उत्तराधिकारी बनेगा। जॉनसन के कार्यकाल में सरकार को हिलाकर रख देने वाले कई घोटाले हुए जिसके कारण अपने मंत्रिमंडल के भीतर ही उन्हें अभूतपूर्व विद्रोह का सामना करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Singer Ankit Baliyan की Shamli में गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने की फायरिंग

Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी

CJI Surya Kant बोले, Rajasthan HC कार्यवाहक CJ पर लगे आरोपों की जांच केवल संस्थागत तंत्र करेगा

Nepal Flood से Bihar में अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए