ऋषि सुनक बोले- मैं झूठे वादे करके जीतने के बजाय हारना पसंद करूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2022

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक ने कहा कि आर्थिक संकट से निपटने की उनकी योजना के संबंध में झूठे वादे करके जीत हासिल करने के बजाय वह हारना पसंद करेंगे। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि कमजोर तबके के परिवारों के कल्याण के लिए काम करने को वह प्रतिबद्ध हैं। सुनक और उनकी प्रतिद्वंद्वी ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस इस मुद्दे को लेकर आमने-सामने हैं। ट्रस ने कर कटौती का वादा किया है, जिसको लेकर पूर्व वित्त मंत्री सुनक ने दावा किया है कि इससे केवल अमीर परिवारों को फायदा होगा, न कि उन लोगों को जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: रूस पर इतना निर्भर क्यों हैं यूरोपीय देश? पुतिन लगाएंगे गैस पर रोक तो बढ़ जाएंगी मुश्किलें

सुनक (42) ने कहा, ‘‘ मैं झूठे वादे करके जीतने की बजाय हारना पसंद करूंगा।’’ कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों द्वारा दोनों उम्मीदवारों से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। ये सदस्य चुनाव में मतदान करेंगे। इस दौरान बढ़ती मुद्रास्फीति और कीमतों का मुद्दा हावी होता दिख रहा है। सुनक ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान वित्त मंत्री के तौर पर अपने कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ लोग मुझे मेरे काम के आधार पर आंक सकते हैं, जब इस साल की शुरुआत में बिल 1200 पाउंड से अधिक आ रहे थे, मैंने सुनिश्चित किया कि कमजोर तबके के लोगों के बिल 1200 पाउंड के आसपास ही आएं।’’ 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood के बाद 275 भारतीय लापता, MEA ने 95 टन राहत सामग्री भेजी

Delhi Police ने Swatantra Bhardwaj पर SC ST Act और POCSO की धाराएं लगाईं

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार