रेल मार्ग से भी देवभूमि पहुंच सकेंगे श्रद्धालु, 26 दिन के रिकॉर्ड समय में तैयार की गई सुरंग

By निधि अविनाश | Apr 20, 2022

उत्तराखंड में 16 हजार 216 करोड़ का रेल प्रोजक्ट का काम चल रहा है। बता दें कि यह रेल परियजोना त्रषिकेश से लेकर कर्णप्रयाग तक किया जा रहा है। यहां पर रेलवे मार्ग का काम तेजी से जारी है। इस प्रोजेक्ट से शिवपुरी से ब्यासी तक के बीच एक किलोमीटर की सुरंग को केवल 26 दिन में ही तैयार किया गया है। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रेल विकास निगम के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही देश की बेहतरीन कंपनी एल एंड टी यानि लार्सन और टर्बो की तारीफ की है।

इसे भी पढ़ें: धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, श्रीनगर में दमकलकर्मियों ने संभाला मोर्चा, आग पर काबू पाने की हो रही कोशिशें

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड में रेल परियोजना-2 में 12 नए रेलवे स्टेशन और 17 सुरंगें तैयार की जाएगी। इनमें से 8 मीटर व्यास वाली 11 सुरंगों की लंबाई 6 किमी से ज्यादा है। अब तक 35 किमी से ज्यादा सुरंगें बनाई जा चुकी हैं। इसके जरिए  देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और कर्णप्रयाग आपस में जोड़े जाएंगे। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम यानी चारधाम यात्रा को भी रेलवे लाइन से जोड़ने पर काम जारी कर दिया गया है। आने वाले समय में यात्री रेल मार्ग से भी देवभूमि पहुंच सकेंगे।

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!