पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता का नमूना: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2020

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह उसकी असंवेदनशीलता का परिचायक है। गहलोत ने ट्वीट करके कहा, ‘‘देश में ईंधन की बढ़ती कीमतें भाजपा के पूरी तरह असंवेदनशील शासन का एक नमूना है। राजग सरकार ऐसे समय में मुनाफा कमा रही है जबकि आम जनता पहले ही इतनी सारी दुश्वारियों से दो चार है। सरकार को लोगों को निचोड़ना बंद करना चाहिए।’’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को देशभर में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करके राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे। गहलोत ने कहा कि पिछले एक महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग हर दिन बढ़ोतरी हुई है। इस तरह की निरंतर कीमतों में बढ़ोतरी गलत नीतियों का परिणाम है। पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ेगी, परिवहन लागत बढ़ेगी, कृषि निवेश महंगा होगा। मुख्यमंत्री के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आम लोगों की पीड़ा को समझती हैं और वह उनके साथ खड़ी हैं।

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal