जितेंद्र सिंह की भाजपा में एंट्री पर रीता बहुगुणा जोशी ने जताई नाराजगी, कहा- आलाकमान से करूंगी बात

By अंकित सिंह | Aug 05, 2021

बसपा के बाहुबली नेता जितेंद्र सिंह बबलू भाजपा में शामिल हो गए हैं। अयोध्या के बीकापुर से बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर कांग्रेस व बसपा के कुछ और नेता भी शामिल हुए। लेकिन जैसे ही यह खबर भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी को मिली, वह नाराज हो गईं। आरोप है कि 2009 में जितेंद्र सिंह ने ही रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाया था। उस समय रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस में थीं। हालांकि अब वह भाजपा में और जीतेंद्र सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। जितेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मैं हैरान हूं क्योंकि यह वही शख्स है जिसने जुलाई 2009 में मेरा घर जलाया था। उस समय मैं मुरादाबाद जेल में बंद थी। रीता बहुगुणा जोशी ने आगे कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि बबलू ने यह जानकारी पार्टी से छुपाई होगी। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हो यह पता नहीं होगा। मैं प्रदेश के और राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुरोध करूंगा कि इनकी सदस्यता खत्म की जाए क्योंकि उनके खिलाफ गंभीर आरोप है। इसके अलावा उन्होंने मेरा घर भी जलाया था। 

 

इसे भी पढ़ें: एक समय सभी वरिष्ठ नेताओं को किनारे कर देने वालीं वसुंधरा राजे अब खुद हाशिये पर हैं


आपको बता दें कि जितेंद्र कुमार सिंह अयोध्या के रहने वाले हैं। 15 जुलाई 2009 को रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के मामले में हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान 2011 में बबलू का नाम सामने आया और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। फिलहाल रीता बहुगुणा के विरोध के बाद प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा