UP Election 2022 । अखिलेश यादव से मिले रीता बहुगुणा जोशी के बेटे, क्या हैं इसके सियासी मायने

By अंकित सिंह | Feb 23, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा में चौथे चरण के लिए मतदान जारी है। हालांकि चौथे चरण के मतदान से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई। दरअसल, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात कई मायनों में सियासत के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने खुद ट्वीट कर मयंक जोशी से मुलाकात की जानकारी दी। आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने कुछ इसी तरह के ट्वीट उस समय भी किए थे जब भाजपा के कई नेता और मंत्री पार्टी छोड़ रहे थे। इसके बाद से यह कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या मयंक जोशी समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे? सवाल यह भी उठ रहा है कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाली रीता बहुगुणा जोशी क्या समाजवादी पार्टी में शामिल होंगी? बताया जा रहा है कि बेटे के टिकट नहीं मिलने से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी नाराज है। रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट से अपने बेटे के लिए भाजपा से टिकट की मांग कर रही थीं। इस सीट से खुद रीता बहुगुणा जोशी भी विधायक रह चुकी हैं। बेटे के टिकट के लिए रीता बहुगुणा जोशी ने लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देने की बात कह दी थी। हालांकि भाजपा की ओर से मयंक को टिकट नहीं दिया गया। इसके बाद से रीता बहुगुणा जोशी और भाजपा के बीच दूरियां और मनमुटाव बढ़ते गए कयास लगाए जा रहे थे कि मयंक समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी ने राजू गांधी को टिकट दिया है। 

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा