South Africa को चालू हालत के डीजल लोकोमोटिव का निर्यात करेगी RITES: CMD

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2025

रेल मंत्रालय के तहत आने वाली कंपनी राइट्स लिमिटेड पहली बार चालू हालत के डीजल लोकोमोटिव का निर्यात करेगी। पहली खेप दक्षिण अफ्रीका जाएगी। राइट्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राहुल मिथल ने बताया कि भारतीय रेल अब लगभग पूरी तरह विद्युतीकृत हो चुकी है। इसलिए 15 साल से अधिक शेष आयु वाले चालू हालत के डीजल लोकोमोटिव को विदेश निर्यात करने का फैसला किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका में केप गेज (1,067 मिमी) और भारत में ब्रॉड गेज (1,676 मिमी) होने के बावजूद जरूरी तकनीकी संशोधनों के बाद ये लोकोमोटिव पूरी तरह उपयुक्त हो जाएंगे।

राहुल मिथल ने कहा, वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही तक पहली चालू हालत की संशोधित डीजल लोकोमोटिव की आपूर्ति कर दी जाएगी। हमें उम्मीद है कि गुणवत्ता देखकर दक्षिण अफ्रीका के पड़ोसी देशों से भी ऐसे ऑर्डर मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

Cockroach Janta Party में फूट? US वाले Founder से अलग वकील ने ECI में दी रजिस्ट्रेशन की अर्जी

Eid-ul-Adha पर कुर्बानी से पहले जान लें ये अहम Rules, बकरा खरीदने से लेकर हलाल का सही तरीका

IPL 2026 में गेंदबाजों पर बरपा कहर, Rajat Patidar बोले- 250 रन भी अब सेफ नहीं

Dharamshala Pitch Report: RCB vs GT में बरसेंगे रन, जानें कैसा खेलेगा मैदान?