सुशांत सिंह राजपूत की याद में रिया चक्रवर्ती ने अपना WhatsApp DP बदला, तस्वीर में दोनों साथ खुश दिखे

By रेनू तिवारी | Jul 14, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। सुशांत का यू अचानक दुनिया से चले जाना किसी को समझ नहीं आ रही थी। सुशांत सिंह राजपूत आज से एक महीने पहले 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर में मृत मिले थे। एक महीने बाद भी फैंस सुशांत को लगातार मिस कर रहे हैं । फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर  महज 34 साल की उम्र में सुशांत ने ऐसा क्या किया जबकि वह एक सफल एक्टर थे। हर कोई जानना चाहता है कि सुशांत से आखिर मौत को क्यों गले लगाया। मुंबई पुलिस सुशांत के केस की जांच कर रही हैं । पुलिस की थ्यौरी का अनुसार सुशांत ने आत्महत्या की है। सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। अब यह बात कितनी सही है और कितनी गलत यह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत कभी नहीं चाहते थे कि अंकिता अपने अंदर ये चीजें बदले, सबूत के तौर पर देखिये ये वीडियो

सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस  रिया चक्रवर्ती को भी काफी ट्रोल कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द