सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती का बेतूका बयान, पुलिस से कहा- उनका घर भूतिया था

By रेनू तिवारी | Jun 20, 2020

बॉलीवु़ड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य गहराता ही जा रहा हैं। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से केस के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने 11 घंटे पूछताछ की। इस पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की जिंदगी से जुड़ी कुछ निजी बातों के बारे में पुलिस को काफी कुछ बताया साथ ही कुछ बेतुकी बातों का भी जिक्र किया कि सुशांत का बांद्रा वाला घर भूतिया घर था। वहां कई बार सुशांत और मैंने कई बार किसी चीज को फील किया हैं। जाहिर है कि रिया चक्रवर्ती इस पूरे केस को कोई ओर ही एंगल देना चाहती हैं। भूत होता तो घर के नौकर और टीम मेंबर को भी महसूस होता लेकिन सुशांत की मौत के दौरान घर में मौजूद 4 लोगों में से किसी ने ये भूत वाली कहानी नहीं सुनाई।

पीपिंग मून वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार रिया चक्रवर्ती के साथ पुलिस ने काफी पूछताछ की। जिसमें पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से ये भी पूछा कि सुशांत का घर छोड़कर आप क्यों गयी थी। अपने रिश्ते पर बात करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कहा कि हम शादी करने वाले थे। पहले सुशांत के पिता हमारी शादी के पक्ष में नहीं थे लेकिन धीरे-धीरे वो मुझे पसंद करने लगे थे। सुशांत के पिता से मैंने दो बार बात की थी। उन्होंने बहुत अच्छे से बात की थी।  सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने झगड़े के बारे में रिया चक्रवर्ती ने कहा कि सुशांत से झगड़े के बे बाद वह घर छोड़ कर चली गयी थी। हम फोन पर कनेक्ट थे हमारी चेटिंग भी होती थी। सुशांत हर रात सोने से पहले मुझे फॉन करते थे।

इसे भी पढ़ें: दोगले बॉलीवुड से ये 20 सवाल! हिम्मत है तो जवाब मांगों और सुशांत सिंह राजपूत को दिलाओ इंसाफ

तनाव की हालत में रिया चक्रवर्ती सुशांत को छोड़कर क्यों गयी? 

ब सवाल ये हैं कि जब रिया को पता था कि सुशांत डिप्रेशन में हैं तो वह घर छोड़कर आखिर क्यों चली गयी और दूसरे बात यह है कि रिया चक्रवर्ती को पता  था कि सुशांत सोने से पहले कॉल करते हैंं तो सुसाइड वाली रात रिया चक्रवर्ती ने सुशांत का कॉल क्यों नहीं उठाया। हां इगनोर करना तब समझ आता हैं जब रिश्ता केजुअल हो लेकिन जब दोनों शादी के बंधन में बंधने बाले थे तो फॉन न उठाना किसी को परेशानी में अकेला छोड़ देना ये असंवेदनशीलता  को दर्शता हैं।

 रिया चक्रवर्ती के अनुसार सुशांत का घर भूतिया था

रिया चक्रवर्ती  ने अपने बयान में सुशांत सिंह राजपूत के घर को भूतिया घर भी बताया। उन्होंने कहा कि सुशांत के घर में मैंने कई अजीबो-गराब चीजें मेहसूस की थी। यहां तक कि सुशांत सिंह राजपूत ने भी की थी। हमें लगता था कि यह कुछ अजीब हैं। रिया चक्रवर्ती की ये बाद काफी हैरान कर देनें वाली हैं कि सुशांत के आलीशान घर में भूत रहता था। सुशांत सिंह अपने घर का 4 लाख रूपये किराया देते थे और वह पिछले 6  महीने से यहां रह रहे थे। 

भूतिया घर में रिया चक्रवर्ती सुशांत को छोड़कर चली गयी क्यों? 

घर में भूत जैसी चीज का जिक्र घर के किसी और मेंबर ने नहीं किया हैं। रिया चक्रवर्ती के इस तरह के भूत-प्रेत वाले बेतूके बयान से तो ये जाहिर होता है कि रिया चक्रवर्ती  अंधविश्वास में भी विश्वास रखती थी और अगर रिया चक्रवर्ती को पता था कि सुशांत 6 महीने से डिप्रेशन की दवाई खा रहे हैं तो वह कैसे इस भूतिया घर में उन्हें अकेला छोड़कर चली गयी। 

रिया चक्रवर्ती पर इस समय दुखों का पहाड़ हैं एक तरफ उन्हें सुशांत का गल है और दूसरी तरफ पुलिस की पूछताछ। रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई थी। पुलिस सुशांत की आत्महत्या करने के पीछे के कारण को तलाश रही हैं पुलिस को शक है कि सुशांत ने किसी के उकसावे में तो आकर आत्महत्या नहीं कि हैं इस लिए पुलिस रिया चक्रवर्ती  सहित उनके अन्य करीबियों से भी पूछताछ कर रही हैं।


प्रमुख खबरें

Supreme Court का OIL को बड़ा निर्देश: Dibru-Saikhowa Drilling विवाद पर दायर करें नई याचिका

Manoj Jarange की Jalna में भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य पर जताई चिंता

Lakshya Sen का China Masters में खराब प्रदर्शन जारी, शुरुआती दौर में ही बाहर

World Bank Chief Ajay Banga से मिलीं Finance Minister Nirmala Sitharaman, MSME और Infrastructure पर चर्चा