रिया चक्रवर्ती के वकील ने सुशांत सिंह राजपूत को बताया ड्रग्स एडिक्ट, कहा- '3 एजेंसियां एक अकेली महिला के पीछे पड़ी हैं'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2020

मुंबई।अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील ने मंगलवार को एनसीबी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद कहा कि तीन एजेंसियां अभिनेत्री के पीछे इसलिए पड़ी हैं, क्योंकि उन्होंने ऐसे शख्स से प्यार किया जो नशे का आदि था और जिसे मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं थी। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ के एक मामले में चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेत्री के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, यह इंसाफ का पूरी तरह से मजाक बनाना है। उन्होंने कहा, तीन केंद्रीय एजेंसियां एक अकेली महिला के पीछे पड़ी हैं, क्योंकि वह एक शख्स से प्यार करती थी जो नशे का आदि था और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से जूझ रहा था। मानशिंदे ने दावा किया कि शहर के पांच प्रमुख मनोचिकित्सकों ने राजपूत का इलाज किया।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा