लॉकडाउन में अनेक पुरस्कार जीतने वाली रिया जैन इंडिया बुक रिकॉर्डस में दर्ज

By दिनेश शुक्ल | Dec 29, 2020

भोपाल। लॉकडाउन के दौरान अपने नाम अनेक रिकार्ड दर्ज कराने वाली भोपाल की रिया जैन का नाम इंडिया बुक रिकार्ड में भी दर्ज हो गया है। मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित रिया जैन ने कोविड-19 लॉकडाउन में अलग-अलग विषय जैसे कॉरोना से बचाव, क्लाइमेट चेंज, एजुकेशन, योगा आदि पर लोगों को जागरूक करने के लिए 45 से अधिक पेंटिंग बनाई, और लॉकडॉउन में 10 अप्रैल से 20 अगस्त 2020 तक एक अंतरराष्ट्रीय और 50 राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता जीतकर, लॉकडाउन में सबसे ज्यादा पेंटिंग प्रतियोगिताएं जीतने का रिकॉर्ड बनाया और अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में चार डिग्री तक गिरा तापमान, आज से शीतलहर के आसार

रिया की पेंटिंग इंटरनेशनल पीस पल्स आर्ट कॉन्टेस्ट 2020 में भी चुनी गई थी, जिसमें 63 देशों के बच्चों ने भाग लिया था। रिया ने पेंटिंग और इनोवेशन के क्षेत्र में ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2020 भी जीता है। इनक्रेडिबल टैलेंट्स ने भी रिया को एक्सक्लूसिव टैलेंट अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया है।वही तमिलनाडु की संस्था ने रिया को यंग अचीवर अवार्ड 2020 से सम्मानित किया है।

इसे भी पढ़ें: लव जिहाद पर रोक लगाने धर्म स्वतंत्र्य कानून पर आज मिलेगी कैबिनेट की मंजूरी

कोरोना लॉकडाउन में महात्मा गांधी मेमोरियल स्कूल, केरल के स्टूडेंट्स को रिया ने ऑनलाइन वेबिनर के माध्यम से मोटिवेट भी किया था। वेविनार का टाइटल था इंस्पायर टू एस्पायर रिया की स्टोरी गोल्डन बुक ऑफ अर्थ ने भी कवर की है। जिसमें कई देशों के प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति और कई मशहूर हस्तियो की स्टोरी समय-समय पर आती रहती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर