पाकिस्तान के इन दो खिलाड़ियों ने तोड़ा बायो बबल का नियम, रहना होगा क्वारंटीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2021

इस्लामाबाद। वहाब रियाज और डेरेन सैमी की कोविड-19 से जुड़े पृथकवास नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अपील को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने स्वीकार कर लिया है जिससे इन दोनों को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जल्मी टीम से दोबारा जुड़ने की स्वीकृति मिल गई है।

इसे भी पढ़ें: IPL निलामी में नहीं चुने जाने के बाद आरोन फिंच ने दिया ये बयान!

पीसीबी ने रविवार को कहा, ‘‘टीम ने अपील स्वीकार करने के लिए पीसीबी की प्रतियोगिता तकनीकी समिति को धन्यवाद दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने आश्वासन दिया है कि नियमों का पालन और सम्मान किया जाएगा क्योंकि सभी चाहते हैं कि पीएसएल सफल हो।’’ टीम के कप्तान रियाज और मुख्य कोच सैमी ने टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का शुक्रवार रात उल्लंघन किया था जब वे टीम के मालिक से मिले थे जो जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का हिस्सा नहीं था।

प्रमुख खबरें

Middle East War 2026 | पश्चिम एशिया में महायुद्ध: खाड़ी देशों पर ईरानी मिसाइलों की बौछार, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतरा

Crisis in the Strait of Hormuz | Donald Trump ने की अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की मांग, Iran का अमेरिका को रास्ता देने से इनकार

Air India और Air India Express का बड़ा कदम! पश्चिम एशिया के लिए आज संचालित होंगी 48 उड़ानें

Rajya Sabha Elections 2026 | 10 राज्यों की 37 सीटों पर फैसला आज, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कांटे की टक्कर