पाकिस्तान के बैकअप खिलाड़ियों के रूप में इंग्लैंड में ही रहेंगे रिजवान और आबिद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2019

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने राष्ट्रीय टीम प्रबंधन के आग्रह पर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और आबिद अली को विश्व कप के दौरान बैकअप खिलाड़ियों के तौर पर इंग्लैंड में ही रखने का फैसला किया है। यूएई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में दो शतक जड़ने के बावजूद विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान विश्व कप के अंतिम 15 खिलाड़ियों में जगह नहीं बना पाए। आबिद को इंग्लैंड गई पाकिस्तान की शुरुआती टीम में जगह दी गई थी लेकिन बाद में आक्रामक बल्लेबाज आसिफ अली को उन पर तरजीह दी गई।

पीसीबी ने हालांकि बोर्ड के खर्चे पर इन दोनों खिलाड़ियों के बर्मिंघम में रुकने का इंतजाम कर दिया है जिससे कि विश्व कप टीम में शामिल किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर ये दोनों उपलब्ध रह सकें। शुरुआती टीम में शामिल आलराउंडर फहीम अशरफ को भी इंग्लैड जाने और वहीं पर रहने को कहा गया है।

फहीम ईद के बाद इंग्लैंड पहुंचे और लीग क्रिकेट में खेलेंगे। सूत्र ने कहा, ‘‘लेकिन रिजवान और आबिद को बर्मिंघम में रखने का खर्च बोर्ड उठाएगा।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह