'राजद ने बिहार को दिया जंगलराज', PM बोले- आपका एक वोट केंद्र में मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा

By अंकित सिंह | May 13, 2024

बिहार के हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए को दिया आपका वोट केंद्र में मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि राजद, कांग्रेस या इंडी अलायंस को दिया गया वोट तो वैसे भी बेकार हो जाएगा। इसलिए अपना वोट सरकार बनाने के लिए दीजिए, देश बनाने के लिए दीजिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दीजिए। मोदी ने कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर लालटेन वालों ने बिहार में कितनी अंधेरगर्दी फैलाई। इन लोगों ने बिहार के लोगों को गरीबी और अभाव में धकेल दिया, जंगलराज दिया। इन लोगों ने सबको बर्बाद किया और खुद अपने आलीशान महल खड़े कर दिए।

इसे भी पढ़ें: वेब पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था WJSA का हुआ पुनर्गठन, प्रोफेसर संजय द्विवेदी को बनाया गया चेयरमैन

जनता को सबोंधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आपको गारंटी देता हूं, जब तब मोदी जिंदा है, ये आपके ​अधिकारों पर डाका नहीं डाल सकते, ये आपके आरक्षण को छीन नहीं सकते। वो वक्त चला गया, जब आपने महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण के कागज फाड़ दिए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 साल में ED ने पूरे देश से सिर्फ 35 लाख रुपया जब्त किया था और चोरी करने वाले चोरी कर रहे थे। जबकि मोदी सरकार के 10 साल में 2,200 करोड़ रुपया जब्त किया है। चोरों की नींदें उड़ गई हैं, इ​सलिए ये लोग मोदी को गाली दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल