RSS प्रमुख Mohan Bhagwat पहुंचे Bihar, डिप्टी CM Samrat Choudhary ने किया स्वागत, Munger में खास तैयारी

Mohan Bhagwat
ANI

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर बिहार पहुंचे हैं, जहां वे मुंगेर में 'संघ शिक्षा वर्ग' के माध्यम से स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे। इस यात्रा को बिहार में संघ की सांगठनिक क्षमता और नेतृत्व कौशल को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत रविवार को बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, भागवत पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और वह मुंगेर रवाना होंगे, जहां वह तीन दिन यानी नौ जून तक ठहरेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भागवत का स्वागत किया। भागवत के मुंगेर दौरे को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

आरएसएस सूत्रों के मुताबिक, भागवत का यह तीन दिवसीय दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों ने कहा, “मुंगेर प्रवास के दौरान वह स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे, ‘संघ शिक्षा वर्ग’ में भाग लेंगे तथा विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम मुंगेर के पुरानीगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में आयोजित होगा।”

इसे भी पढ़ें: Manipur के Relief Camps में सिसकती जिंदगी, RTI से खुलासा- एक साल में 700 से ज्यादा मौतें

उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरएसएस प्रमुख के आगमन को लेकर स्थानीय स्वयंसेवकों में काफी उत्साह है। सूत्रों के अनुसार‍, फिलहाल मुंगेर में जारी तीन प्रशिक्षण सत्रों में लगभग 700 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इन सत्रों का उद्देश्य संगठनात्मक क्षमता बढ़ाना, नेतृत्व कौशल को मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं को सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़