RJD नेता जगदानंद सिंह का बयान, नफरत की जमीन पर हो रहा राम मंदिर का निर्माण, भाजपा का पलटवार

By अंकित सिंह | Jan 07, 2023

अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक बार फिर से राम मंदिर को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, जगदानंद सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जगदानंद सिंह के इस बयान पर भाजपा पलटवार कर रही है। जगदानंद सिंह ने अपने बयान में कहा कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, इस देश में इंसानियत से बड़ा उन वादियों के राम बचे हुए हैं। अब लोगों, गरीबों, अयोध्या के राम, शबरी के जूठन खाने वाले राम नहीं हैं बल्कि पत्थरों के भीतर कैद रहने वाले राम रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir पर बोले अमित शाह, कांग्रेसी इसको कोर्ट में उलझा रहे थे, मोदी के आने के साथ ही SC का फैसला आया

भाजपा जगदानंद सिंह के बयान पर हैरानी जता रही है। अपने बयान में जगदानंद सिंह ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि अब श्रीराम लोगों के दिलों से हटकर क्या मंदिरों में बैठेंगे? उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि क्या श्री राम रामायण से भाग जाएंगे? लोगों के दिलों से भाग जाएंगे? क्या भारत राम का नहीं रहेगा? अब सिर्फ मंदिरों में ही राम रहेंगे? उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि अब इस देश में इंसानियत नहीं बची है। अब उन्मादियों में राम बचे हैं। दरअसल जगदानंद सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। हाल में ही अमित शाह ने कहा था कि 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। 

प्रमुख खबरें

Singer Ankit Baliyan की Shamli में गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने की फायरिंग

Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी

CJI Surya Kant बोले, Rajasthan HC कार्यवाहक CJ पर लगे आरोपों की जांच केवल संस्थागत तंत्र करेगा

Nepal Flood से Bihar में अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए