पुराने अंदाज में दिखे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, तारापुर में भाजपा और नीतीश पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Oct 27, 2021

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से पुराने रंग में लौटते दिखाई दे रहे हैं। तारापुर उपचुनाव के लिए वह पार्टी का प्रचार करने भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि मैं तो जनता को प्रणाम करने आ रहा हूं। उन्होंने कहा कि तारापुर उपचुनाव की लड़ाई सरकार और जनता के बीच में है। भाजपा की सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए लालू ने कहा कि रेल और जहाज सब कुछ बिक गया। अपनी रैली में उन्होंने कहा कि हमने सांप्रदायिक ताकतों के आगे कभी हार नहीं मानी। कभी भी बीजेपी से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि सब को 15 लाख दिए जाएंगे, सबने खाता भी खुलवा लिया लेकिन आया कुछ नहीं। लालू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव को आपने जीता था। बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया था। लेकिन नीतीश कुमार ने बेईमानी करके उनको हटा दिया। मैं जेल में था, अगर बाहर रहता तो उनकी इस तरह की हिम्मत नहीं होती। नीतीश पर हमला करते हुए लालू ने कहा कि तेजस्वी ने तो उनका कचूमर निकाल दिया। हम अब विसर्जन कर देंगे। नीतीश को पलटू राम बताते हुए लालू ने कहा कि हमने उनकी कई बार मदद की लेकिन वह भाजपा के आगे झुक गए। नीतीश बोलते थे कि मर जाऊंगा लेकिन भाजपा से नहीं मिलूंगा, लेकिन अब वह भाजपा के साथ सरकार में है। 

 

प्रमुख खबरें

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा

Bihar में शाम 7 बजे लड़कियां सुरक्षित क्यों नहीं, Jamui मामले पर Rahul Gandhi का वार