राज्यसभा में बिहार विधानसभा का मामला राजद ने उठाना चाहा, आसन ने नहीं दी अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

नयी दिल्ली। राज्यसभा में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक सदस्य ने बिहार विधानसभा में हुए हंगामे और विपक्षी दलों के विधायकों को सदन से बाहर निकालने के दौरान हुए दुर्व्यवहार का मामला उठाना चाहा लेकिनसभापति एम वेंकैया नायडू ने इसे राज्य का विषय बताते हुए इसकी अनुमति नहीं दी। अन्नाद्रमुक के सदस्य ए मोहम्मद जान को श्रद्धंजलि देने के बाद सुबह सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गयी थी। जब पूर्वाह्न करीब 11 बजे बैठक फिर शुरू हुई तो सभापति ने वित्त विधेयक पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम पुकारा।

इसे भी पढ़ें: भारत का डिजिटल इकोसिस्टम ऐतिहासिक विकास के दौर से गुजर रहा है: संधू

उन्होंने सभापति से आग्रह किया कि वह राजद सदस्य को इस विषय को उठाने की अनुमति दें। सभापति नायडू ने कहा, ‘‘कल कुछ सदस्य महाराष्ट्र का विषय उठाना चाह रहे थे, आज आप बिहार का विषय उठाना चाहते हैं और कल कोई और विषय उठाएगा।’’ विषय को उठाने की अनुमति ना देते हुए उन्होंने सीतारमण को वित्त विधेयक पेश करने को कहा। ज्ञात हो कि पुलिस बल को कथित तौर पर बगैर वारंट की गिरफ्तारी की शक्ति देने के प्रावधान वाला एक विधेयक बिहार विधानसभा में पेश करने के बाद मंगलवार को सदन में अप्रत्याशित स्थिति पैदा हो गई थी। विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष का घेराव करने वाले विपक्ष के विधायकों को हटाने के लिए सदन में पुलिस बुलानी पड़ गई।

प्रमुख खबरें

BJP छोड़ने के बाद Shehzad Poonawalla अब Prime Video के Rise and Fall में आएंगे नजर

कहीं और से तेल खरीदो...रूस को लेकर अब खुलेआम धमकाने लगा अमेरिका, सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने जानें क्या कहा

Adani Group को फायदा पहुंचाने Uttarakhand Power Project की 84 शर्तें बदलीं: Congress

अज़रबैजान में होने वाले FIFA U15 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत को ग्रुप K में रखा गया है