सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले तंज पर बोले RLD नेता KC Tyagi, हम 500 रुपये के नोट हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 22, 2026

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ वाले तंज पर पलटवार करते हुए राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने सोमवार को कहा, ‘‘हम चवन्नी नहीं हैं, बल्कि महात्मा गांधी की तस्वीर वाला 500 रुपये का नोट हैं।’’ त्यागी अखिलेश यादव की अगस्त में की गई उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने अपने पूर्व सहयोगी और रालद प्रमुख जयंत चौधरी को ‘चवन्नी’ कहा था। यह टिप्पणी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान चौधरी की उस टिप्पणी के संदर्भ में थी, जब उन्होंने सपा के सहयोगी रहते हुए भाजपा के प्रस्तावों को ठुकरा दिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि वह कोई ऐसी ‘चवन्नी’ नहीं हैं, जिसे आसानी से ‘पलटा’ जा सके।

त्यागी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पिता मुलायम सिंह यादव पूर्व प्रधानमंत्री और जयंत चौधरी के दादा चौधरी चरण सिंह के राजनीतिक प्रभाव को समझते थे लेकिन अगली पीढ़ी इसे याद नहीं रख पाई। उन्होंने हाथरस के मुरसान में पार्टी की ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा एवं समरसता अभियान’ की शुरुआत के अवसर पर यह बात कही। रालोद में शामिल होने के बाद ब्रज क्षेत्र में यह त्यागी का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था।

‘चवन्नी’ वाली टिप्पणी का जिक्र करते हुए रालोद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष त्यागी ने कहा, ‘‘ हमें यह साबित करना है कि हम ‘चवन्नी’ नहीं, बल्कि 500 रुपये का नोट हैं।’’ त्यागी ने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें कभी लगे कि ‘कमल’ (भाजपा का चुनाव चिह्न) मुरझा रहा है, तो वे ‘नल’ (रालोद का चुनाव चिह्न) से पानी लेकर उसे सींचें, ताकि वह फिर खिल सके।

प्रमुख खबरें

Asian Games: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में चूकी भारतीय जोड़ी, चौथे नंबर पर रहे

Ayodhya Ram Temple Donation Theft Case | SIT ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, CCTV फुटेज में 105 बार चोरी की पुष्टि, 25 सितंबर तक चार्जशीट

IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद मानसिक स्वास्थ्य सुधारों पर जोर, छात्रों ने उठाई मांग

Odisha में गहरे दबाव से भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने कई जिलों में जारी किया Red Alert