उत्तर प्रदेश में डेंगू से हालात गंभीर, भाजपा सरकार बचाने में व्यस्त : रालोद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2021

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल की मीडिया शाखा के संयोजक सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद समेत कई जनपदों में डेंगू और वायरल से हुई मौतों के बाद भी सरकार सोई हुई है और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

हाल में पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया शाखा के संयोजक बने शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण जनता बेहाल है। बारिश-जलजमाव के कारण डेंगू तेजी से फैल रहा है। जलजनित बीमारियों से संक्रमित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। न तो समय से दवाओं का छिड़काव हुआ और न ही इलाज की समुचित व्यवस्था है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा, हिंदू महासभा का पार्टी पर हमला

उन्होंने कहा कि अचरज की बात यह है कि फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल से 150 से ज्यादा मौत होने के बाद भी शासन-प्रशासन की नींद अब तक नहीं टूटी। रालोद नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी खतरे में डालने वाली भाजपा सरकार की विदाई तय है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand Student Protest: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10 अगस्त को होगा विधानसभा घेराव

Mamata Banerjee पर हमले को लेकर TMC सांसद Kalyan Banerjee ने BJP नेता सुवेंदु अधिकारी को घेरा

Mamata Banerjee पर हमले से गरमाया बंगाल का माहौल, BJP ने TMC के आरोपों पर किया पलटवार

Gold और Silver की कीमतों में आएगी भारी तेजी, West Asia Tension और Inflation डेटा पर रहेगी निवेशकों की पैनी नजर