RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल नागौर सीट पर गठबंधन के उम्मीदवार घोषित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2024

जयपुर।  राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के संयोजक हनुमान बेनीवाल आरएलपी-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में राजस्थान की नागौर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की शनिवार को घोषित सूची में पार्टी ने नागौर लोकसभा सीट आरएलपी के लिए छोड़ दी थी। आरएलपी ने सोमवार को हनुमान बेनीवाल को नागौर से इस गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया। बेनीवाल वर्तमान में राजस्थान विधानसभा में आरएलपी विधायक हैं। 

इसे भी पढ़ें: बेकाबू कार ने होली खेल रहे ग्रामीणों को कुचला, दो लोगों की मौत

राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे। नागौर उन 12 लोकसभा सीट में से एक है जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव होंगे। बेनीवाल ने 2019 में भाजपा के साथ गठबंधन में नागौर लोकसभा सीट जीती थी लेकिन बाद में दिसंबर 2020 में किसानों के विरोध के मुद्दे पर वह भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग हो गए। नागौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र परंपरागत रूप से जाट राजनीति का प्रमुख गढ माना जाता है। बेनीवाल और मिर्धा, दोनों जाट नेता कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी