Road Accident: कांगो में बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 18 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2024

कांगो की राजधानी किन्शासा में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों से भरी एक बस ट्रक से टकरा गई।

किन्शासा में किम्बनसेके नगर पालिका के महापौर अनादोलु एनगंगा ने कहा कि एन डिजिली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर जाने वाले राजमार्ग पर यात्रियों की बस एक ट्रक से टकरा गई। सभी मृतकों के शवों को पास के अस्पताल के मुर्दाघर में ले जाया गया। इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Sydney Bondi Beach पर आतंकी हमला: हनुक्का कार्यक्रम में फायरिंग, 11 की मौत

दिल्ली की हवा फिर जहरीली: AQI 459 के साथ ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

नशा, न्यायिक सुधार और रोस्टर व्यवस्था पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की बेबाक राय — जानिए क्या कहा?

Stanford की रिपोर्ट: AI में भारत की धाक, दुनिया में तीसरे पायदान पर, विकसित देशों को पछाड़ा