Road Accident: न्यूयॉर्क में दुर्घटना में छह की मौत, तीन घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2023

लुइसविली। न्यूयॉर्क में अमेरिका-कनाडा सीमा के पास एक दर्जन से अधिक लोगों को ले जा रही एक बस और एक ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घायलों का एक अस्पताल में चल रहा है और उनमें एक की हालत गंभीर है। उनके अनुसार लुइसविली शहर के पास राजमार्ग 37 पर इस बस में 15 लोग सवार थे।

इसे भी पढ़ें: California में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, चार घायल

उन्होंने “टीवी स्टेशन डब्ल्यूडब्ल्यूएनवाई” को बताया कि इस दुर्घटना का दृश्य “भीषण” था। इस टीवी स्टेशन द्वारा जारी की गई तस्वीरों में राजमार्ग के किनारे कुछ फुट ऊंची बर्फ को देखा जा सकता है। उसने कहा कि शनिवार सुबह करीब छह बजे दुर्घटना हुई और शायद उस समय कम दृश्यता रही होगी। अधिकारियों ने टीवी स्टेशन को बताया कि ट्रक सामानों से पूरी तरह से भरा हुआ था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

अब होगा इंतजार खत्म, Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ये अपग्रेड

Holi 2026: रंगों की मस्ती में कहीं हो न जाए हजारों का नुकसान, यूं सेफ रखें अपने Smartphone और Gadgets

Blood Moon 2026 Live: घर बैठे देखें चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा, यहां मिलेगा Online Watch Link

Rajya Sabha चुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, Nitin Nabin समेत कई चेहरों पर लगाया बड़ा दांव