अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में भूस्खलन के कारण सड़क संपर्क टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2024

ईटानगर। लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद, अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में सड़क संपर्क टूट गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण पश्चिम सियांग जिले के आलो से शि-योमी जिले में मेचुखा तक की एक प्रमुख सड़क रोइंग और पेने गांव के बीच क्षतिग्रस्त हो गई। शि-योमी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी जुमी एते ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। 

उन्होंने कहा कि आलो-मेचुखा मार्ग, शि-योमी जिले में तैनात सैन्यकर्मियों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। अधिकारी ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सड़क से मलबा हटाने के लिए श्रमिकों को काम पर लगाया है और मशीनों की मदद ली जा रही। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो शनिवार शाम तक हल्के मोटर वाहनों के लिए सड़क को खोल दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि सियांग जिले के तारक गांव के पास पासीघाट-पंगिन-आलो सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते कई वाहन फंस गए हैं। अधिकारी ने बताया कि ईटानगर में जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-415 के किनारे अवैध निर्माण के खिलाफ एक ध्वस्तीरकण अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि इन अवैध निर्माण को इसलिए ध्वस्त किया गया है कि वे नालियों को अवरुद्ध कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

बर्थडे की रात हो गया हाई-वोल्टेज ड्रामा! पुलिसवालों को जड़ा थप्पड़, अब Abhishek Banerjee पर भी दर्ज हुआ केस

जम्मू में Mehbooba Mufti ने किया आग प्रभावित Shiv Market का दौरा, विशेष राहत पैकेज की मांग का समर्थन

पैपराजी के सामने एक्स-हसबैंड Bharat Takhtani संग खिलखिलाती नजर आईं Esha Deol

दिमागी नक्सली टिप्पणी पर Congress हमलावर, Jairam Ramesh बोले- पीएम मोदी का झोला उठाने का समय करीब