125 दिन का रोडमैप तैयार, क्या सच में हैट्रिक लगाने जा रहे हैं पीएम मोदी?

By अभिनय आकाश | May 30, 2024

लोकसभा चुनाव अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही सभी की निगाहें 4 जून को आने वाले नतीजों पर टिकी है। एक तरफ नरेंद्र मोदी की तरफ से तीसरी बार जीत का दावा किया जा रहा है। वहीं विपक्षी इंडी गठबंधन अपनी सरकार आने की बात कर रही है।  भारत के इतिहास में अब तक पंडित जवाहर लाल नेहरू ही एकलौते ऐसे नेता रहे हैं जो तीन बार प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं, लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में अगर एनडीए की जीत होती है तो पीएम मोदी भी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के होशियारपुर से अपने 2024 लोकसभा चुनाव अभियान को समाप्त करते हुए दावा किया कि भाजपा 4 जून को मतगणना के दिन हैट्रिक बनाएगी। आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर से भाजपा उम्मीदवार अनीता सोम प्रकाश के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने तीसरी बार मोदी सरकार के लिए जाने का मन बना लिया है। दशकों बाद हम विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में हैट्रिक लगा रहे हैं। 21वीं सदी भारत की सदी है. 'दमदार सरकार' वापस आ रही है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में मोदी ने एक मजबूत सरकार दी है, जिसने देश के दुश्मनों को परास्त किया और भारत को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाया।'' उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास' के लिए 'करम ही धर्म है' के उद्देश्य से काम किया है। 125 दिन का रोडमैप तैयार है।

मोदी ने विपक्ष पर दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के सदस्य संविधान की भावना और डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं। वे दलितों और पिछड़े वर्गों का आरक्षण छीनकर केवल मुसलमानों को देना चाहते हैं। मोदी ने उनकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है और यही कारण है कि वे उन्हें गाली देते रहते हैं।'

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल