मंडी में केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो, दिल्ली CM बोले- अब हिमाचल प्रदेश में भी 'क्रांति' होनी चाहिए

By अंकित सिंह | Apr 06, 2022

पंजाब में एकतरफा जीत के बाद आम आदमी पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी लगातार दूसरे राज्यों में अपने विस्तार की कोशिश कर रही है। पंजाब की जीत के बाद पार्टी ने इस साल होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब जीत के बाद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान गुजरात पहुंचे थे जहां उन्होंने रोड शो किया था। आज कि दोनों नेता हिमाचल प्रदेश में हैं। हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो किया। अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि अगर हमने 20 दिनों में भ्रष्टाचार ख़त्म कर दिया तो इन्होंने 75 साल में क्यों नहीं किया? क्योंकि हमारी नियत साफ है। हम ईमानदार है। पहले दिल्ली में भ्रष्टाचार ख़त्म किया फिर पंजाब में। अब यहां ख़त्म करना है कि नहीं करना। उन्होंने कहा कि भगवंत मान को 20 दिन हुए है पंजाब का मुख्यमंत्री बने हुए। इन 20 दिनों में उन्होंने पंजाब से भ्रष्टाचार को ख़त्म कर दिया। भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ बल्कि वहां ख़त्म हो गया है।

प्रमुख खबरें

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ