दिल्ली के शोरूम से लुटेरों ने 12 लाख रुपये के गहने लूटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2025

नकाबपोश लुटेरों के एक समूह ने बाहरी उत्तरी दिल्ली जिले के मंगोलपुरी स्थित एक शोरूम में चाकू का भय दिखा कर करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने लूट लिए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शोरूम से निकलने के बाद लुटेरों ने आसपास की अन्य दुकानों को भी लूटने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदारों ने उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंककर उनकी योजना को विफल कर दिया, जिससे लुटेरे भागने को मजबूर हो गए।

पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शनिवार शाम को वाई-ब्लॉक क्षेत्र स्थित शोरूम से पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को एक कॉल आई, जिसमें लूट की सूचना दी गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि शोरूम में तोड़फोड़ की गई थी और आसपास की दुकानों का सामान सड़क पर बिखरा पड़ा था।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, करीब आठ लोगों का एक समूह चाकू लेकर शोरूम में घुसा, शीशे की अलमारियां तोड़ दीं और करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख