पालघर में लुटेरों ने आभूषण की एक दुकान में गोलीबारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2025

महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर शहर में लुटेरों के एक गिरोह ने शुक्रवार को आभूषण की एक दुकान के अंदर दो गोलियां चलायीं लेकिन वहां से कोई कीमती सामान लूटे बिना भाग गए।

बोईसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘लुटेरों के एक गिरोह ने आभूषण की दुकान पर धावा बोला और दो गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि गोलियां किसी को नहीं लगीं। इसके बाद चोर तुरंत मौके से फरार हो गए लेकिन जल्दबाजी में भागते समय अपना हथियार वहीं छोड़ गए।’’

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और रिवॉल्वर बरामद किया, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार