Sonia Gandhi Memoir देख गदगद हुए Robert Vadra, बीजेपी को दी पढ़ने की सलाह, बोले- कुछ सीखो उनसे

By एकता | Nov 11, 2026

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा (मेमॉयर) 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) इन दिनों काफी चर्चा में है। किताब के सामने आते ही सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच बुधवार को सोनिया गांधी के दामाद और जाने-माने बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने इस किताब को लेकर दिल छू लेने वाली प्रतिक्रिया दी। वाड्रा ने अपनी सास पर गर्व जताते हुए इसे 12 साल की मेहनत और सच्ची भावनाओं से लिखी गई किताब बताया। साथ ही, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी इसे खुले दिमाग से पढ़ने की सलाह दी।

रॉबर्ट वाड्रा ने शेयर किया पर्सनल नोट

रॉबर्ट वाड्रा ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें अपनी सास पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा, "उनकी जिंदगी, उनके अनुभव, उनके साथ मेरा रिश्ता, जो कुछ मैंने उनसे सीखा है और जिस तरह वह हर चीज संभालती हैं, वो सब इस किताब में मौजूद है। हालांकि मैंने अभी पूरी किताब नहीं पढ़ी है, लेकिन मुझे इसका गर्वित मालिक होने की खुशी है।"

वाड्रा ने बताया कि खुद सोनिया गांधी उनके घर आईं और अपने हाथों से उन्हें यह किताब सौंपी। उन्होंने किताब पर एक खास प्यार भरा संदेश भी लिखा, "मेरे दामाद रॉबर्ट के लिए, ढेर सारे प्यार के साथ, तुम्हारी सासू मां।" वाड्रा ने कहा कि यह उनके लिए बेहद पर्सनल किताब है, जिसे वह जरूर पढ़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: 1977 में हार के बाद Rahul Gandhi के जन्मदिन पर नहीं आए थे साथी, Sonia Gandhi ने आत्मकथा में किया जिक्र

किताब में लिखी हर बात सौ फीसदी सच है

किताब के सफर पर बात करते हुए वाड्रा ने कहा कि इसे तैयार करने में सोनिया गांधी को पूरे 12 साल लगे हैं। इसमें उनकी जिंदगी के कई अहम पड़ाव और असली सच्चाई दर्ज है। उन्होंने कहा, "इसमें सब कुछ सच है, यह उनके अपने निजी अनुभव हैं। यह बहुत अच्छी बात है कि वह इसे सबके साथ शेयर कर पाईं। उन्होंने जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना किया, फिर भी कड़े और सही फैसले लिए। उनके पास हर रोज मुश्किलों से लड़ने की जबरदस्त ताकत और पॉजिटिव एनर्जी रही है। यह किताब दिमाग से नहीं, बल्कि पूरे दिल और प्यार से लिखी गई है।"

इसे भी पढ़ें: Sonia Gandhi Memoir Controversy | मेनका गांधी के साथ कैसे बिगड़े रिश्ते? इंदिरा गांधी से बगावत और परिवार के भीतर की अनसुनी दास्तान

बीजेपी के लोगों को सोनिया गांधी से सीखना चाहिए

राजनीतिक पहलू पर अपनी बात रखते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने विपक्षी नेताओं को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा, "मैं कहूंगा कि बीजेपी के लोगों को मिसेज गांधी से सीख लेनी चाहिए। उन्हें यह किताब बिल्कुल खुले दिमाग से पढ़नी चाहिए। वह एक स्टेट्समैन और बहुत से लोगों के लिए एक मेंटॉर की तरह हैं। सम्मान पाने के लिए आपको प्रधानमंत्री बनने की जरूरत नहीं होती। आप पद छोड़कर भी लोगों का आदर पा सकते हैं, लोग फिर भी आपकी बात सुनते हैं और समझते हैं कि आपका विजन देश की भलाई के लिए है।" वाड्रा ने आगे कहा कि सोनिया गांधी हमेशा देश की तरक्की के लिए दिल से फैसले लेती आई हैं।

प्रमुख खबरें

दिवाली पर प्रदूषण की चिंताओं पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- चिंता न करें, यह भी कम हो जाएगा, धूमधाम से मनाएं त्योहार

Mumbai Airport Terminal-1 के पुनर्विकास पर Fadnavis ने केंद्र को भेजा नया प्लान

दिवाली पर आतिशबाजी का बचाव, Yogi Adityanath बोले- प्रदूषण अपने आप खत्म हो जाएगा

Tiruchirappalli में पुलिस पर हमले के बाद दोहरे हत्याकांड का आरोपी गोली लगने से पकड़ा गया