रॉबर्ट वाड्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जीत हमेशा सच्चाई की होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2019

नयी दिल्ली। विदेशों में संपत्ति खरीद से जुड़े कथित धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। गौरतलब है कि पिछले ही सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगातार तीन दिन वाड्रा से पूछताछ की थी।

वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, ‘‘प्रभात, इस घड़ी में पूरे देश से मेरे समर्थन के लिए पहुंचे मित्रों और परिचितों को धन्यवाद देना चाहता हूं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के पति वाड्रा से ईडी ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी। वाड्रा ने कहा, ‘‘मैं ठीक हूं, अच्छा हूं और किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरे अनुशासन में हूं। सच्चाई की हमेशा जीत होती है। आप सभी को रविवार और सप्ताह की शुभकामनाएं।’’ 


यह भी पढ़ें: सुहेलदेव पार्टी की धमकी, कहा- मांगें नहीं सुनी तो भाजपा से तोड़ लेंगे नाता

ईडी ने वाड्रा से सात और आठ फरवरी को भी पूछताछ की थी। गुरुवार को जहां उनसे साढ़े पांच घंटे पूछताछ हुई तो वहीं शुक्रवार को ईडी ने वाड्रा से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी। वाड्रा ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इंकार किया है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal