बगदाद के ग्रीन जोन में गिरा रॉकेट, अमेरिकी दूतावास सुरक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2019

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के बेहद सुरक्षित क्षेत्र ग्रीन जोन में रविवार की रात एक रॉकेट गिरा। घटनास्थल से अमेरिकी दूतावास मुश्किल से एक मील दूर स्थित है। इराक की सेना के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: TCS को लातिन अमेरिका, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बाजार में वृद्धि की उम्मीद

एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाता ने टिगरिस नदी के पूर्वी क्षेत्र की तरफ धमाके की आवाज सुनी। इराक की सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या रसूल ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि कात्युशा रॉकेट एक अज्ञात सिपाही की प्रतिमा के पास गिरा। उन्होंने कहा कि सेना घटना की जांच कर रही है। रॉकेट पूर्वी बगदाद से दागे जाने का अनुमान है। पूर्वी बगदाद ईरान समर्थित शिया लोगों का गढ़ है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal