सुमित नागल के मुरीद हुए रोजर फेडरर, कहा- उनका भविष्य उज्ज्वल है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

न्यूयार्क। स्विस दिग्गज रोजर फेडरर ने सुमित नागल के खिलाफ यूएस ओपन के पहले दौर में जीत दर्ज करने के बाद कहा कि इस भारतीय युवा टेनिस खिलाड़ी का भविष्य उज्ज्वल है। नागल ने फेडरर से पहला सेट जीता लेकिन आखिर में उन्हें 6-4 1-6 2-6 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: सेरेना की शारापोवा पर एकतरफा जीत, जोकोविच भी अगले दौर में

चौबीस वर्षीय नागल ने मैच के दौरान स्विस स्टार को कुछ अवसरों पर परेशान भी किया। उनसे पूछा गया कि नागल में उन्हें खास चीज क्या लगी, फेडरर ने कहा, ‘‘उसने जिस तरह से इस क्षण को नियंत्रित किया। कोर्ट पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना कभी आसान नहीं होता। हालांकि आप इसके लिये जीते हो, आप इसका सपना देखते हो, बड़े मंच पर खेलते हो। इसलिए मेरा मानना है कि उसने यह सब अच्छी तरह से किया।’’

प्रमुख खबरें

KSRTC के लिए ADS फंड से बसें खरीद सकेंगे केरल के विधायक, वित्त वर्ष 2026-27 में अधिकतम 3 की अनुमति

Asian Games Badminton: पीवी सिंधू और Unnati Hooda क्वार्टर फाइनल में हारीं, पदक की उम्मीदें खत्म

LPU में रातभर हंगामा, सुबह फिर हाईवे जाम; रेप के दावे पर Punjab Police ने क्या कहा?

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala