आस्ट्रेलिया ओपन में खिताब की रक्षा करने उतरेंगे रोजर फेडरर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2019

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया ओपन में लगातार तीसरे खिताब की उम्मीद के साथ उतर रहे महान खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कहा कि वह अच्छी लय में हैं और अपने प्रतिद्वंद्वियों को चेताया कि वह अच्छा टेनिस खेल रहे हैं। स्विट्जरलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने पर्थ में होपमैन कप में खिताब के साथ आस्ट्रेलिया ओपन के लिए अच्छा अभ्यास किया और उन्हें पता है कि 37 बरस की उम्र में भी उनके पास मेलबर्न में रिकार्ड सातवां और करियर का 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का अच्छा मौका है। यह तीसरा वरीय खिलाड़ी आस्ट्रेलिया ओपन में अपने अभियान की शुरुआत सोमवार रात रोड लेवर एरेना में उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन के खिलाफ करेगा।

दिग्गज मरे को अपनी उपलब्धियों पर गर्व होना चाहिए: फेडरर

रोजर फेडरर ने रविवार को कहा कि वह स्तब्ध थे कि टेनिस इस साल ‘दिग्गज’ एंडी मरे को खोने वाला है और स्काटलैंड के इस खिलाड़ी को अपनी उपलब्धियों पर बेहद गर्व होना चाहिए।मरे ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि एक साल पहले सर्जरी के बावजूद उनके कूल्हे की चोट में आराम नहीं आया है। मरे ने खुलासा किया कि उन्हें उम्मीद थी कि वह विंबलडन के साथ अपने करियर का अंत करेंगे लेकिन लगातार दर्द के कारण आस्ट्रेलिया ओपन उनका अंतिम टूर्नामेंट हो सकता है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेटरों से जुड़े मामले में राय चाहते हैं ‘जल्द हो जांच’, इडुल्जी को ‘लीपापोती’ का डर

फेडरर ने साल के पहले ग्रैंडस्लैम की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह जानकार मैं निराश और दुखी था, थोड़ा स्तब्ध, कि हम उसे खोने वाले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन कभी ना कभी हम सभी को गंवा देंगे।’’ फेडरर ने स्वीकार किया कि उनका, नोवाक जोकोविच, रफेल नडाल और मरे का ‘बिग फोर’ का दौर खत्म होने के करीब है।

प्रमुख खबरें

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti