Roger Federer को सेंटर कोर्ट में दिया जाएगा सम्मान, Wimbledon में फैंस के साथ अपनी ट्रॉफी का मनाएंगे जश्न

By रितिका कमठान | Jul 04, 2023

विम्बलडन। टेनिस के दिग्गज रोजर फेडरर को खास सम्मान दिए जाने का फैसला किया गया है। विंबलडन 2023 के दूसरे दिन स्विस स्टार को सेंटर कोर्ट में अनोखे सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। विंबलडन में रोजर फेडरर अब तक 20 खिताब अपनी झोली में डाले हैं जिनमें से आठ इस घास के कोर्ट पर जीते है। रोजर फेडरर द्वारा इस कोर्ट पर इतनी जीत हासिल करना पुरुष एकल का रिकॉर्ड है।

खास बात है कि इस वर्ष विंबलडन खेलने उतर रहे और सर्वाधिक 23 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नोवाक जोकोविच भी इस साल फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी करने की कोशिश करेंगे। विम्बलडन में हालांकि सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड मार्टिना नवरातिलोवा के नाम है जिन्होंने महिला एकल के नौ खिताब अपने नाम किये है।

जानकारी के मुताबिक विंबलडन 2023 टूर्नामेंट की शुरुआत होने के दूसरे दिन यानी चार जुलाई को खेल की शुरुआत होने से पहले ही रोजर फेडरर को सेंटर कोर्ट में ये सम्मान मिलेगा। शताब्दी समारोह के ठीक एक साल बाद रोजर फेडरर कोर्ट में लौटने के लिए तैयार है। बता दें कि पिछले साल सितंबर में खेल से 41 वर्षीय खिलाड़ी ने संन्यास ले लिया था। अब ऑल इंग्लैंड क्लब उनके खेल का जश्न मनाएगा।

ऑल इंग्लैंड क्लब की अध्यक्ष सैली बोल्टोन ने कहा, ‘‘ मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रोजर कल हमारे साथ होंगे, और हम खेल शुरू होने से पहले सेंटर कोर्ट पर उनके सम्मान में जश्न मनायेंगे। हम विम्बलडन के पुरुष वर्ग में सबसे अधिक एकल खिताब जीतने वाले खिलाड़ी के रूप में उन्हें सम्मानित करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि सेरेना विलियम्स को भी इस समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया गया था लेकिन गर्भवती होने के कारण वह यात्रा नहीं कर सकेंगी। पिछले साल संन्यास की घोषणा करने वाली सेरेना ने 23 ग्रैंडस्लैम में से सात विम्बलडन में जीते हैं।

भावुक थी विदाई

बता दें कि स्विस स्टार रोजर फेडरर ने 2022 लेवर कप में O2 एरिना में अपना अंतिम गेम खेला था। इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्विंदी राफेल नडाल के खिलाफ मुकाबला खेला था। इस दौरान रोजर फेडरर के अलावा राफेल नडाल भी उनके अंतिम मुकाबले में अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। राफेल ने भी उन्हें भावनात्मक विदाई दी थी।

रोजर फेडरर ने बनाए हैं ये रिकॉर्ड
महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर कई रिकॉर्ड बना चुके है। उनके पास अभी भी विंबलडन में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है क्योंकि उन्होंने कुल 105 जीत हासिल की है जो सबसे अधिक है। इसके अलावा, ग्रास-कोर्ट पर फेडरर की शानदार उपलब्धि राफेल नडाल के रोलैंड गैरोस में स्पैनियार्ड ने 112 जीत दर्ज की थीं। 

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका