रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव की जोड़ी पेरिस मास्टर्स से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2019

पेरिस। भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना अपने कनाडाई जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव के साथ यहां पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में कारेन खाचानोव और आंद्रे रूबलोव की रूसी जोड़ी से हारकर बाहर हो गये। बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी को एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में 80 मिनट तक मशक्कत करने के बाद रूसी जोड़ी से 5-7, 7-6, 8-10 से हार मिली। 

भारतीय-कनाडाई जोड़ी ने 10 ऐस जमाये लेकिन तीन डबल फाल्ट भी कर बैठे। अब रूसी जोड़ी का सामना सेमीफाइनल में फिलिप पोलासेक और इवान डोडिग की क्रोएशियाई जोड़ी से होगा। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प