रोहिणी अदालत गोलीबारी : आप ने बताया बड़ी सुरक्षा चूक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2021

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की रोहिणी अदालत में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक करार देते हुएउच्च न्यायालय से इस मामले का संज्ञान लेने और दिल्ली पुलिस प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: जामिया नवंबर से पीएचडी शोधार्थियों के लिए खुल जाएगा

रोहिणी अदालत में शुक्रवार को वकील के वेश में आये दो हमलावरों ने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की तत्परता से की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर भी मारे गए। गोलीबारी के वीडियो फुटेज में दिख रहे दो हमलावर प्रतिद्वंद्वी गिरोह से थे, जिसमें गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच हाथापाई हुई, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि कोई और हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस ने कहा कि घटना दोपहर करीब 1.15 बजे हुई जब गोगी को सुनवाई के लिए अदालत कक्ष संख्या 207 लाया गया और वकीलों की पोशाक में आए दो गैंगस्टरों ने उस पर गोलियां चला दीं। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “यह एक बड़ी सुरक्षा चूक है, खासकर जब पुलिस को पहले से ही सूचना थी कि अपराधियों के बीच गोलीबारी हो सकती है।”

इसे भी पढ़ें: ओवैसी के घर पर तोड़फोड़ करने के आरोप में हिंदू सेना के पांच सदस्य गिरफ्तार : पुलिस

भारद्वाज ने कहा, “केंद्र ने सभी नियमों को दरकिनार कर अपने पसंदीदा अधिकारी राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस के आयुक्त के रूप में नियुक्त किया। उच्च न्यायालय को इस मामले का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और शीर्ष पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट