टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने रोहित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2019

आकलैंड। भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पछाड़कर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने लेग स्पिनर ईश सोढी को फाइन लेग में छक्का लगाकर गुप्टिल को पछाड़ा। गुप्टिल (2272 रन) को पछाड़ने के लिये रोहित को 35 रन की जरूरत थे।

 

रोहित ने 93 मैचों में 2288 रन बना लिये हैं। उन्होंने पाकिस्तान के हरफनमौला शोएब मलिक (2263) को भी पछाड़ा जो तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली (2167 रन) चौथे और न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम (2140) पांचवें स्थान पर हैं। रोहित टी20 क्रिकेट में गुप्टिल और क्रिस गेल के बाद 100 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। 

 

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2024: IND vs PAK के बीच इस मैदान पर होगा टी20 वर्ल्ड कप मैच, जानें कैसी होगी पिच?

ICICI Bank के MD और CEO के पद छोड़ने की खबरें, बैंक ने किया अफवाह का खंडन

Hansal Mehta की सीरीज में नजर आएंगे Tom Felton, गांधी के सबसे अच्छे दोस्त की निभाएंगे भूमिका

Gold Price| अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानें ताजा प्राइस