By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2023
कप्तान रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के खिलाफ पहले दो वनडे में भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों की विफलता को ज्यादा तूल नहीं दिया। स्टार्क ने पहले वनडे में तीन विकेट लिये हालांकि टीम को जीत नहीं दिला सके लेकिन रविवार को दूसरे वनडे में पांच विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को दस विकेट से जीत दिलाई। रोहित ने कहा कि टीम प्रबंधन को इसे लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्यांकि दाहिने हाथ के तेज गेंदबाजों ने पहले भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है।
उन्होंने कहा ,‘‘ यह कर सकते थे। लेकिन अगर ऊपर आकर वे जल्दी आउट होते तो फिर कुछ और बात कही जाती। ऐसा ही होता है। नाकाम होने पर तरह तरह की बातें होती है। हम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनौती का सामना करने के लिये उतारने की कोशिश करते हैं। आज हम नाकाम रहे लेकिन चेन्नई में शायद ऐसा नहीं होगा।