टी20 अंतरराष्ट्रीय में ‘सिक्सर किंग’ बने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

लॉडरहिल (अमेरिका)। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां अपनी 67 रन की पारी के दौरान तीन छक्के लगाये और इस बीच क्रिस गेल के रिकार्ड को भी तोड़ा। भारतीय बल्लेबाज के नाम पर अब 96 मैचों में 107 छक्के दर्ज हो गये हैं जबकि कैरेबियाई बल्लेबाज गेल ने 58 मैचों में 105 छक्के लगाये हैं। 

इसे भी पढ़ें: स्मिथ और वेड के शतक से इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

गौरतलब है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक चौके जमाने का रिकार्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर है। उनके नाम पर 225 चौके दर्ज हैं। श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान 223 चौकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कोहली इसके साथ ही भारत की तरफ से टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। उन्होंने 23 गेंदों पर 28 रन बनाये और इस बीच पांचवां रन बनाते हुए सुरेश रैना के 8392 रन के भारतीय रिकार्ड को तोड़ा।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow