GT vs MI: एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा लगाई ट्रिपल सेंचुरी, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

By Kusum | May 30, 2025

आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में ट्रिपल सेंचुरी लगा दी है। वो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 


दरअसल, रोहित शर्मा ने आईपीएल में 300 छक्कों की उपलब्धि गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में हासिल की। एलिमिनेटर मुकाबला शुरू होने से पहले रोहित ने अपने ऐतिहासिक आईपीएल करियर में 298 छक्के लगा दिए थे, अब गुजरात के खिलाफ 2 सिक्स लगाते ही वो 300 सिक्स क्लब में शामिल हो गए हैं।   


रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का 300वां सिक्स राशिद खान की गेंद पर लगाया। ये सिक्स इसलिए भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि इस छक्के के साथ ही उन्होंने आईपीएल में 7,000 रन पूरे कर लिए हैं। वो विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी हैं। 


आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 357 सिक्स लगाए थे। उनके बाद 300 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले अब रोहित शर्मा केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली तीसरे और एमएस धोनी चौथे स्थान पर हैं। 


साथ ही रोहित शर्मा ने आईपीएल इतिहास में 7,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। एलिमिनेटर मुकाबले से पूर्व उन्होंने 270 मैचों में 6,957 रन बना लिए थे। अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 43 रन बनाते ही उन्होंने 7 हजार रनों का आंकड़ा छू लिया था। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली हैं। कोहली अब तक अपने 266 मैचों के आईपीएल करियर में 8,618 रन बना लिए हैं। 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी