कोरोना के खिलाफ जंग में रोहित शर्मा ने दान किए 80 लाख रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2020

मुंबई। भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने तेजी से फैल रही कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिये 80 लाख रूपये का योगदान दिया और कहा कि इससे निपटना देश के नागरिकों की जिम्मेदारी है। भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान रोहित ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 45 लाख रूपये और मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) राहत कोष में 25 लाख रूपये का दान दिया। उन्होंने देश में लगे लॉकडाउन से प्रभावित परिवारों की मदद कर रही ‘जोमैटो फीडिंग इंडिया’ को पांच लाख रूपये और सड़क पर आवारा कुत्तों की देखभाल के लिये एक संस्था को पांच लाख रूपये का योगदान किया।

इसे भी पढ़ें: IPL रद्द होने पर BCCI को होगा 4,000 करोड़ का नुकसान, एशिया कप पर भी मंडरा रहा संकट

रोहित मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘ हमें इस संकट से निपटने की जरूरत है और इसकी जिम्मेदारी हम पर है। मैंने अपनी ओर से प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 45 लाख रूपये, मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रूपये, फीडिंग इंडिया को पांच लाख रूपये और ‘वेल्फेयर आफॅ स्ट्रे ड्रग्स’ को पांच लाख रूपये का योगदान दिया है। हमें अपने नेताओं की सहायता करनी चाहिए। ’’ कोविड-19 से देश की लड़ाई में काफी खिलाड़ियों ने मदद की है। क्रिकेटरों में रोहित महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, कप्तान विराट कोहली, टेस्ट टीम के साथी अजिंक्य रहाणे के साथ सूची में जुड़ गये हैं। महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा जिसमें मंगलवार सुबह तक संक्रमित लोगों की संख्या 225 तक पहुंच गयी है।

प्रमुख खबरें

Biden Administration कर रहा है अमेरिकी नागरिकों के फलस्तीन में रहने वाले परिजनों की मदद पर विचार

स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें: Delhi Police

Noida: जीएसटी घोटाले में दिल्ली का कारोबारी, पत्नी, बेटा गिरफ्तार

Rajasthan के अजमेर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर पुनर्मतदान शुरू