Prasidh Krishna को लेकर आया कप्तान Rohit Sharma का बड़ा बयान, जानें टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण पर क्या बोले कप्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2024

केपटाउन। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को यहां कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में लचर प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की क्षमता पर उन्हें पूरा भरोसा है। कृष्णा ने सेंचुरियन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने 20 ओवर में 93 रन दिए। भारत इस मैच में पारी और 32 रन से हार गया था।

उन्होंने कहा,‘‘मैं जानता हूं कि हमारी गेंदबाजी थोड़ा अनुभवहीन है और जब ऐसा होता है तो आपको उन पर भरोसा दिखाना होता है। ऐसा किसी भी टीम के साथ हो सकता है। पिछले मैच के बाद मैंने कहा था की प्रसिद्ध अपना पहला मैच खेल रहा है। जबआप अपना पहला मैच खेल रहे होते हैं तो हर कोई नर्वस होता है। ’’ रोहित ने भले ही कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी फिट और चयन के लिए उपलब्ध है लेकिन लगता है कि ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के टखने में कुछ परेशानी है क्योंकि उन्होंने पिछले दो अभ्यास सत्र में गेंदबाजी नहीं की।

भारतीय कप्तान को इसके साथ ही लगता है कि न्यूलैंड्स की पिच से भी सेंचुरियन की तरह तेजी और उछाल मिलेगी। उन्होंने कहा,‘‘पिच काफी हद तक सेंचुरियन जैसी ही लग रही है। हो सकता है कि इसमें सेंचुरियन की तरफ बहुत ज्यादा घास नहीं हो लेकिन परिस्थितियां काफी मायने रखती हैं क्योंकि सेंचुरियन की तुलना में यहां काफी गर्मी है।

प्रमुख खबरें

Marc Marquez ने Motegi में जीती MotoGP रेस, Jorge Martin से सिर्फ 2 अंक पीछे

उत्तर प्रदेश से BJP ने घोषित किए 8 राज्यसभा उम्मीदवार, कई दिग्गजों के टिकट कटे

Dibrugarh से बांग्लादेश के लिए 540 टन Methanol लेकर पहला मालवाहक पोत रवाना

Dinesh Karthik बोले Mohammed Shami की Team India में वापसी पर विचार करने की जरूरत नहीं