टी20 विश्व कप के बाद कौन होगा भारतीय टीम का कप्तान ? क्या रोहित शर्मा करेंगे अगुवाई ? राहुल को भी मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

By अनुराग गुप्ता | Oct 21, 2021

नयी दिल्ली। टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले दो अभ्यास मैच खेले। जिसमें उन्हें सफलता मिली, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले अभ्यास मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। खैर यह दूसरी बात है लेकिन पहली बात तो यह है कि टी20 विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई कौन करेगा ? 

कप्तान विराट कोहली ने टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम कप्तानी के लिए सबसे आगे चल रहा है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि टी20 फॉर्मेट के अगले कप्तान रोहित शर्मा होंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट के कप्तान होंगे, लेकिन इसका ऐलान मेगा इवेंट के बाद किया जाएगा।

रोहित के कप्तान बनने पर कौन बनेगा उपकप्तान ?

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम की उपकप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। ऐसे में अगर वो कप्तान बन जाते हैं तो फिर उपकप्तान किसे बनाया जाएगा ? क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि बीसीसीआई केएल राहुल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंप सकता है, क्योंकि उन्होंने पहले भी यह जिम्मेदारी उठाई हुई है। 

इसे भी पढ़ें: टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, स्पिनर्स ने चटकाए 4 विकेट तो रोहित ने खेली अर्धशतकीय पारी 

आपको बता दें कि साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे, जिसके बाद केएल राहुल को सीमित ओवर के लिए टीम की उपकप्तानी सौंपी गई थी और उन्होंने इस भूमिका को बखूबी निभाया था। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वो पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हैं। हालांकि टीम अभी तक खिताब उठा पाने में कामयाब नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन