रोहित शेखर की मौत में हो सकता है पत्नी हाथ, लगातार तीसरे दिन पूछताछ जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा से सोमवार को उसके घर में लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। रोहित 16 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये थे। सूत्रों ने बताया कि रोहिणी के फोरेंसिक लैब के विशेषज्ञ भी रविवार को डिफेंस कॉलोनी में स्थित रोहित तिवारी के घर गये और अपराध के घटनाक्रम को दोहराया। उनका मानना रहा कि गला घोंटे जाते समय रोहित द्वारा प्रतिरोध करने के कोई सबूत नहीं हैं। टीम ने उस गाड़ी की भी जांच की जिसमें एंबुलेंस के आने से पहले रोहित को लिटाया गया था। पुलिस ने अपूर्वा और दो घरेलू सहायकों को रविवार को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया था।

सूत्रों के अनुसार पुलिस तह तक जाने के काफी करीब है। उन्होंने बताया कि रोहित के घर में सात सीसीटीवी कैमरे हैं जिनमें से दो काम नहीं कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रोहित तिवारी की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया था। रिपोर्ट में बताया गया कि तिवारी की हत्या गला घोंटे जाने के कारण सांस रुकने से हुई है। रोहित शेखर की मां उज्ज्वला ने रविवार को आरोप लगाया था कि अपूर्वा और उसके परिवार वालों की नजर रोहित की संपत्ति पर थी। 

इसे भी पढ़ें: रोहित शेखर की मौत हत्या या आत्महत्या! मां ने उठाया सच्चाई से पर्दा

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के