रोहित टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में सफल होंगे: रहाणे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2019

मुंबई। भारत के टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी तब अच्छा नहीं लगता जब रोहित शर्मा जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज को बाहर बैठना पड़ता है लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि मुंबई का उनका यह साथी लंबी अवधि के प्रारूप में सलामी बल्लेबाज के रूप में सफल होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में रहाणे और हनुमा विहारी ने मध्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की कर ली जिससे टीम प्रबंधन रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारना चाहता है। रहाणे से रोहित की नयी भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। 

रहाणे ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा कि आप वास्तव में जवाब चाहते हो। मुझे अभी पता नहीं है कि रोहित पारी का आगाज करेगा। अगर ऐसा होता है तो मुझे उसके लिये खुशी होगी। मैंने वेस्टइंडीज में भी कहा था कि रोहित जैसे विशिष्ट प्रतिभा के धनी बल्लेबाज को बाहर बैठे हुए देखना अच्छा नहीं लगता। रोहित ने अब तब 27 टेस्ट मैचों में तीन शतक लगाये हैं। कई का मानना है कि रोहित की बेपरवाह बल्लेबाजी उनकी नाकामी का कारण रही है लेकिन रहाणे की सोच इससे इतर है। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व BCCI अध्यक्ष की बेटी रूपा गुरुनाथ टीएनसीए अध्यक्ष चुनी गयीं

रहाणे ने कहा कि उसने बहुत मेहनत की है और अगर उसे मौका मिलता है तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि वह विशिष्ट प्रतिभा का धनी खिलाड़ी है। टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से मानसिकता से जुड़ा खेल है। टेस्ट क्रिकेट में अगर दो गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं तो आपको उन्हें सम्मान देना होता है और उसके बाद अपना नैसर्गिक खेल खेलना चाहिए। रहाणे ने अपना आखिरी वनडे 18 महीने पहले खेला था लेकिन वह इस प्रारूप में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि टेस्ट के अलावा मैं वनडे क्रिकेट का भी लुत्फ उठाता रहा हूं। मैं वनडे में वापसी करना चाहता हूं। अभी पूरा ध्यान इस श्रृंखला पर है। हमने आस्ट्रेलिया श्रृंखला के बाद लंबा विश्राम लिया। जब मुझे पता लगा कि मैं विश्व कप टीम में नहीं हूं तब मैंने काउंटी क्रिकेट खेलने की योजना बनायी और सौभाग्य से हैंपशर ने मुझे अपनी टीम में रख दिया।

इसे भी पढ़ें: जिंबाब्वे की जगह जनवरी में श्रीलंका से टी20 श्रृंखला खेलेगा भारत

रहाणे ने कहा कि क्रिकेट में मैंने उन दो महीनों में काफी कुछ सीखा। मैंने सात मैच खेले और मेरा ध्यान वास्तव में लाल गेंद पर था क्योंकि मैं जानता था कि वेस्टइंडीज में हम ड्यूक गेंदों से खेलेंगे। अपनी क्षमता पर भरोसा रखना महत्वपूर्ण होता है। रतीय उप कप्तान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में कैगिसो रबाडा और केशव महाराज को सम्मान देना होगा। उन्होंने कहा कि  बेहतरीन गेंदबाज है। वह विकेट लेने वाला गेंदबाज है। हमें उसका और अन्य गेंदबाजों का सम्मान करना होगा। उनकी टीम युवा है लेकिन उनका गेंदबाजी आक्रमण - तेज गेंदबाज और स्पिनर अनुभवी हैं। केशव महाराज काउंटी क्रिकेट में खेले और उन्होंने लाल गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। आपको उन्हें सम्मान देना होगा। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका